शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा ली जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की कल 25 नवंबर 2021 को आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन कर लें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट haryanatet.in पर जाना होगा। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
बीएसईएच द्वारा इसके बाद 26 नवंबर 2021 से लेकर 28 नवंबर 2021 तक आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा शुरू की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधार पाएंगे। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर 2021 को किया जाएगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी पैदा हो सकती है, इसलिए जितनी जल्दी हो सके शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अपना आवेदन कर लें। उम्मीदवार कल 25 नवंबर 2021 को रात्रि 12 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कल ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में लेवल 1 की परीक्षा के लिए 1000 रुपये, लेवल 2 के लिए 1800 रुपये और लेवल 3 के लिए 2400 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं हरियाणा राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में 50 फीसदी तक की छूट की व्यवस्था की गई है।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए
यहां क्लिक करें।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 नवंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 25 नवंबर 2021
3.आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 26 से 28 नवंबर 2021
4. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख- 18 और 19 दिसंबर 2021
5. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 8 दिसंबर 2021
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
haryanatet.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे Registration/Login के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा, यहां Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
4. सभी जरूरी जानकारियों को भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. आवेदन फीस जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें ।