परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या प्रतिबंधित है?
HTET परीक्षा में सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कई चीजों पर रोक लगाई गई है:
- धातु की वस्तुएं जैसे- अंगूठी, झुमके, पेन, हार, ब्रोच आदि
- मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरा, स्मार्ट वॉच, पेजर, कैलकुलेटर
- लॉग टेबल, पर्स, प्लास्टिक पाउच, किसी प्रकार के नोट्स या कागज
महिला अभ्यर्थियों को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी।
परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचें?
एचटीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसका उद्देश्य यह है कि समय रहते सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं जैसे मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अंगूठे के निशान की पहचान और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं बिना किसी देरी के पूरी की जा सकें। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय की पाबंदी अत्यंत आवश्यक है।
HTET Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर “HTET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रजिस्ट्रेशन ID या मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- कलर प्रिंट आउट निकालें और सेंटर व कैंडिडेट कॉपी दोनों साथ रखें।