बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने घोषणा की है कि हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 16 नवंबर, 2020 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आज शाम चार बजे से आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर दी गई है।
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट अवश्य लें। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 5 से 8 दिसंबर तक की तिथि सुनिश्चित की गई है। ध्यान दें कि स्तर, जाति श्रेणी और शारीरिक रूप से विकलांग विकल्प में कोई परिवर्तन नहीं होने दिया जाएगा।
ये भी पढें : SBI में स्नातकों के लिए हजारों पदों पर सरकारी नौकरियां, मिलेगा लाखों का पैकेज
फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी।
ये भी पढें : DELHI: करना चाहते हैं दिल्ली में सरकारी नौकरी, ये हैं जॉब की तीन बड़ी खबरें
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।