फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC CET 2024: समूह 1, 2 और 49बी के लिए आंसर की जारी; ऐसे करें डाउनलोड, जानें आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख

Thu, 22 Feb 2024 01:01 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आयोग द्वारा अधिसूचना में कहा गया है, उम्मीदवार अपनी आपत्ति 22 से 24 फरवरी शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद जमा की गई आपत्तियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाना कर्मचारी चयन आयोग ने (समूह 1), CG-EL24 (समूह-2), और CG-LT24 (समूह 49B) के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारीक वेबसाईट पर जाकर  डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रीया नीचें देखें। 
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, ने सीई24 (ग्रुप 1) (सेट-ए), सीजी-ईएल24 (ग्रुप-2) (सेट-ए) और सीजी-एलटी24 (ग्रुप 498) के लिए सामान्य पात्रता की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कुंजी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आपत्ती दर्ज कराने की समय सीमा तय है।

आयोग द्वारा अधिसूचना में कहा गया है, उम्मीदवार अपनी आपत्ति 22 से 24 फरवरी शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद जमा की गई आपत्तियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "निर्धारित समय अवधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा। पेपर का मूल्यांकन तदनुसार किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


HSSC CE24 : ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर 'सार्वजनिक सूचना' टैब पर जाएं।
अब, एचएसएससी सीईटी 2024 के लिए सक्रिय उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
पीडीएफ डाउनलोड करें।
अपने अंकों की गणना करने के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट लें।

एचएसएससी सीईटी उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्ति कैसे उठाएं?
एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "Inviting Objection on answer key (Group No. 01, 02 & 49-B Exam Date 18.02.2024)"
उस प्रश्न और उत्तर का चयन करें जिसके विरुद्ध आप आपत्ति उठाना चाहते हैं।
उठाई गई आपत्ति प्रस्तुत करें।
आवश्यकतानुसार आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
आगे के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें