HPTET Admit Card 2022 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने एचपीटेट यानी हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट एचपी बोस (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से डाउनलोड कर सकेंगे।
HPTET Admit Card 2022: डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एचपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। डिवाइस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर सूचीबद्ध महत्वपूर्ण विवरण, जैसे नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, परीक्षा विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की जांच करना याद रखना चाहिए।