NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग 2022 मॉप-अप दौर का अंतरिम सीट आवंटन परिणाम बुधवार, सात दिसंबर को घोषित कर दिया गया है। नीट अंडर ग्रेजुएट मॉप-अप दौर की काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवार अपने नीट रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग कर आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in के माध्यम से आवंटन पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी मॉप-अप राउंड में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आवंटित मेडिकल/ डेंटल कॉलेजों में 12 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
'यूजी काउंसलिंग' पोर्टल पर जाएं और अंतरिम सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
नीट यूजी 2022 मॉप-अप राउंड का अंतरिम सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
ctrl+f कुंजी का उपयोग करके पीडीएफ में अपनी रैंक खोजें।
नीट यूजी अंतरिम सीट आवंटन परिणाम सूची डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।