HPSOS Class 10th, 8th Result: हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूलिंग ने 8वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 05 मार्च से 19 मार्च के बीच किया गया था। वहीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं कक्षा के परिणाम 18 जून को घोषित कर दिए गए थे। जिसमें 76.07 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।
बात करें पिछले वर्ष की तो कक्षा 8वीं में 38.95 फीसदी और 10वीं में कक्षा 57.24 पास प्रतिशत रहा था। अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से देख सकते हैं।
HPSOS 8वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम को ऐसे करें चेक:
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर दिए गए 8वीं और 10वीं परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: अभ्यर्थियों का परिणाम समाने होगा, उसे चेक करें।
चरण 5: परिणाम का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रियो के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
HPSOS 8वीं और 10वीं कक्षा के परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।