HPPSC Naib Tehsildar 2022 Answer Key को दे सकते हैं चुनौती
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार, उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो दस्तावेजी प्रमाण के साथ अंतरिम उत्तर कुंजी के संबंध में, आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से / डाक द्वारा / कूरियर के माध्यम से सात दिनों के समय में, यानी 07-11- 2022 को शाम पांच बजे तक पहुंचा सकते हैं। आपत्ति या चुनौती को उत्तर कुंजी के अंत में संलग्न पूर्व निर्धारित प्रारूप पर ही स्वीकार किया जाएगा। कोई ई-मेल / आपत्ति प्राप्त करने के अन्य तरीके पर विचार नहीं किया जाएगा।