हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) जल्द ही 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। उम्मीद है कि जून माह के मध्य तक परिणाम जारी हो जाएंगे। इससे पहले अफवाह उड़ रही थी कि परिणाम 5 जून को जारी होंगे। जब इस विषय पर अमर उजाला ने बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के परिणाम 5 जून को जारी नहीं होंगे। अभी वेबसाइट पर अंक अपलोड किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी इस प्रक्रिया में 4 से 5 दिन का समय लगेगा। उसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि 2019 में परीक्षा 7 मार्च से शुरू हुई थी और 20 जून को खत्म हुई थी।
12वीं के परिणाम भी जून के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। बता दें कि इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोनी ने बताया कि 12वीं के शेष बचे पेपर भी 8 जून को हो जाएंगे।
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट
https://results.amarujala.com/ है। नीचे दिए चरणों का पालन करके करें खुद को रजिस्टर...
कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण -1 अमर उजाला की My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 अब एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 क्लिक करते ही आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण - 4 10वीं कक्षा के परिणाम देखने के लिए हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें।
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें, सबमिट बटन पर क्लिक करें।