संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि ईपीएफओ में ईओ / एओ पद के लिए भर्ती परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित है। भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हुई थी। यूपीएससी को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के जरिए 421 पदों को भरना है जो प्रवर्तन अधिकारी/ लेखा अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम और रोजगार मंत्रालय आदि से संबद्ध हैं। इनमें से 168 रिक्त पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 116 ओबीसी के लिए, 62 एससी के लिए, 42 ईडब्ल्यूएस के लिए और 33 पद एसटी के लिए हैं।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने आज ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षाओं की तिथि को जारी किया है। हर साल आयोग भर्तियों के लिए अनेक परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसके लिए आयोग कैलेंडर भी जारी करता है। 2020 में होने वाली परीक्षाओं के लिए नया कैलेंडर जारी हो गया है। इससे पहले ये तिथियां 20 मई को जारी होने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाईं थी। इस कैलेंडर के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी। जबकि मेंस परीक्षा 8 जनवरी को आयोजित होंगी।
लेकिन ईपीएफओ में ईओ / एओ पद के लिए भर्ती परीक्षा को फिलहाल अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है।
ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी अधिसूचना पढ़ें