परिणाम की घोषणा के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण करने के बाद, छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी सभी ताजगी से अपडेट और महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन के रूप में प्राप्त होंगी। जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा ताकि वे सबसे पहले अपना परिणाम देख सकें।
हिमाचल बोर्ड 10वीं के छात्र पंजीकरण करें
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र पंजीकरण करें
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, अंतिम परिणाम और डिवीजन की जानकारी शामिल होगी।
HPBOSE 10th Result 2025: कब आएगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के परिणाम कल यानी 14 मई को घोषित किए जा सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 8 मई तक पूरा कर लिया था। अब बोर्ड सिर्फ आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अंतिम तैयारी कर रहा है, जिसके उपरांत बोर्ड 10वीं के नतीजों को जारी करेगा।
यहां पढ़ें अपडेट्स...
HPBOSE Result 2025: अमर उजाला पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम
छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड चुनें।
- 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए लिंक मिलेंगे। उस लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।