फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC New Chairman: पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूपीएससी के चेयरमैन नियुक्त; जानें उनके बारे में सबकुछ

Wed, 14 May 2025 08:56 AM IST
शिव शुक्ला एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्तूबर, 2022 तक देश के रक्षा सचिव रहे थे।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC New Chairman Ajay Kumar: केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह पद 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हो गया था।

विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अजय  कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वह 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्तूबर, 2022 तक देश के रक्षा सचिव रहे थे।

इसे भी पढ़ें- India Pakistan Ceasefire: संघर्ष विराम के बाद चीनी रक्षा शेयरों का बुरा हाल, भारतीय रक्षा कंपनियां मालामाल
विज्ञापन


बता दें कि यूपीएससी आईएएस, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में, आयोग में दो सदस्यों का पद रिक्त है। यूपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की जाती है।
 
इसे भी पढ़ें- MEA: भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को घोषित किया 'अवांछित', 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा

विज्ञापन

पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव रह चुके हैं। उन्होंने रक्षा उत्पादन विभाग में भी सचिव के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा वह इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के महानिदेशक जैसे अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खास बात यह है कि अजय कुमार वर्ष 2014 में शुरू की गई 'डिजिटल इंडिया' पहल को लागू करने वाली कोर टीम का हिस्सा भी थे।

IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक

अजय कुमार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मिनेसोटा विश्वविद्यालय के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी भी पूरी की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद अजय कुमार भारत लौटे और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बने। उन्हें केरल कैडर मिला और उन्होंने अपने तीन दशक की सेवा का अधिकांश हिस्सा वहीं बिताया। वर्ष 2007 से 2010 तक वह केरल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें