HPBOSE 10th 12th Result: यहां मिलेगा सबसे पहले अपडेट
बोर्ड राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की घोषणा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एचपीबीओएसई पर नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और
Results.Amarujala.Com देखते रहें या अमर उजाला
amarujala.com पढ़ते रहें। तारीख और समय की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इसकी जानकारी भी यहां साझा की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
HPBOSE Result: तीनों संकाय का परिणाम साथ
उम्मीदवार ध्यान दें कि रिजल्ट तीनों संकाय- आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा। एक बार 12वीं कक्षा के परिणाम आने के बाद छात्रों को अपना HPBOSE कक्षा 12वीं हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
HPBOSE 10th 12th कब हुई थीं परीक्षाएं?
HPBOSE ने 10 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जो योग्य नहीं होंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद इसका विवरण साझा किया जाता है।