HPBOSE 10th Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है। हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा में 79.08 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। साइना ठाकुर ने 99.43% अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अब परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी अपना हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। यहां पढ़ें कक्षा 10वीं रिजल्ट की पल-पल की जानकारी...
हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार मेधावी सूची में टॉप 10 में 88 छात्राएं व 29 छात्र शामिल हैं। जबकि टॉप-4 में सिर्फ लड़कियों ने अपना कब्जा जमाया है। प्रदेश भर में करीब 95 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था।
हिमाचल बोर्ड 10वीं की टॉपर साइमा ने हासिल किए सात में पांच विषयों में पूरे नंबर; देखें मार्कशीट
न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना, कांगड़ा की साइना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं। आर के सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, घंडालीन बिलासुपर की रिदिमा शर्मा ने 99.29 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्वारघाट, सोलन की मुदिता शर्मा व मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं, बिलासपुर की परणिका शर्मा ने 99.14 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
| रैंक | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | कुल अंक | जिला |
| 1 | साइना ठाकुर | 99.43% | 696 | 700 | कांगडा |
| 2 | रिदिमा शर्मा | 99.29% | 695 | 700 | बिलासपुर |
| 3 | मुदिता शर्मा | 99.14% | 694 | 700 | सोलन |
| 3 | परणिका शर्मा | 99.14% | 694 | 700 | बिलासपुर |
| 4 | अन्नवी शर्मा | 99.00% | 693 | 700 | मंडी |
| 4 | एंजल | 99.00% | 693 | 700 | ऊना |
| 4 | अक्षरा | 99.00% | 693 | 700 | हमीरपुर |