फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड कल जारी करेगा कक्षा 10वीं के नतीजे, दोपहर इतने बजे pseb.ac.in पर होगा घोषित

Thu, 15 May 2025 01:19 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Board 10th Result 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजों के बाद अब कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
Punjab Board 10th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Punjab Board 10th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द कक्षा 10वीं के नतीजों का एलान करने वाला है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना के मुताबिक, बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा शुक्रवार, 16 मई दोपहर 2:30 बजे के बाद जारी किया जाएगा। जो भी छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन


घोषणा होने के बाद, अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलीं थी परीक्षाएं

इस वर्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। अब जल्द ही बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट भी जारी करने की तैयारी में है। कक्षा 12वीं की तरह 10वीं का परिणाम भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड न केवल परिणाम जारी करेगा, बल्कि इसके साथ छात्रों का कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का पासिंग प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।

Punjab Board  Result 2025: 12वीं के परिणाम हो चुके घोषित

पंजाब बोर्ड ने 14 मई को 12वीं के परिणाम की घोषणा की थी। इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इस साल 12वीं की परीक्षा में 91 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए है। बरनाला की हरसीरत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान पाया है। यहां पढ़ें डिटेल्स...

PSEB 10th Result 2025 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर जाएं।
  • कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर परिणाम खुलकर आ जाएगा। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें