फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET 2024: एचपी टीईटी-डीएलएड सीईटी परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां चेक करें पूरा कार्यक्रम

Mon, 25 Dec 2023 06:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP TET 2024: एचपी टीईटी और एचपी डीएलएड सीईटी परीक्षा 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
HPBOSE - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP TET, DElEd CET 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2024 और एचपी डीएलएड सीईटी 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन

HP TET, DElEd परीक्षा विवरण

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एचपी टीईटी 2024 अगले साल में दो बार 02 जून से 02 जुलाई, 2024 तक और 15 से 26 नवंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। एचपी टीईटी 2024 प्रथम चरण की परीक्षा पंजीकरण प्रक्रिया 04 मई से शुरू होगी और इसके लिए दूसरे चरण का पंजीकरण 27 सितंबर से शुरू होगा। इस बीच, एचपी डीएलएड 2024 परीक्षा साल में एक बार 20 अप्रैल से आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

HP TET दो पालियों में होगी परीक्षा

एचपी टीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाती है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शास्त्री, गैर-चिकित्सा, भाषा शिक्षक, कला, चिकित्सा, पंजाबी और उर्दू सहित सात विषय शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें