इस दिन तक उठा सकते हैं आपत्ति
बोर्ड ने कहा कि यदि उम्मीदवारों के पास उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति है, तो वे उसे 07 जनवरी, 2024 तक उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने कि लिए आपको संबंधित साक्ष्य डेटा के साथ शिकायतें hpbosesopapaersetting.43@gmail.com पर मेल करनी होंगी, उम्मीदवार बोर्ड के कार्यालय में शिकायतों की हार्ड कॉपी भी जमा कर सकते हैं। आपत्तियां डाक के माध्यम से बोर्ड के कार्यालय में भी भेजी जा सकती हैं।
एचपीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई शिकायतों की समीक्षा एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी, जिसके बाद एचपीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2023 जारी की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
HPBOSE ने आठ श्रेणियों - टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन-मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, जेबीटी, शास्त्री, भाषा शिक्षक, पंजाबी और उर्दू के लिए 26 नवंबर, 27 नवंबर, 3 और 9 दिसंबर, 2023 के अंतिम सप्ताह में एचपी टीईटी 2023 परीक्षा आयोजित की थी।
एचपी टीईटी प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न थे, जिन्हेंअभ्यर्थियों को 150 मिनट में करना था। एचपी टीईटी 2023 में न्यूनतम 60% अंक हासिल करने वालों को योग्य माना जाएगा। हालांकि, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को योग्यता परीक्षा में छूट दी जाएगी।