फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP PAT 2023 Counselling Dates: हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक दाखिला काउंसलिंग शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 10 Jun 2023 05:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP PAT 2023 Counselling Dates: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, लेटरल एंट्री इन इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रोग्राम्स के लिए HP PAT काउंसलिंग 2023 शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
HP PAT 2023 Counselling Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP PAT 2023 Counselling Dates: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, लेटरल एंट्री इन इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रोग्राम्स के लिए HP PAT काउंसलिंग 2023 शेड्यूल जारी किया है। हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (एचपी पीएटी) 2023 का परिणाम एक जून, 2023 को घोषित किया गया था। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hptechboard.com पर काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 14 जून से 30 जून तक, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए लेटरल एंट्री के लिए 15 जून से 23 जून तक और फार्मेसी में डिप्लोमा के लिए 12 जून से 26 जून तक उम्मीदवार अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं और कोर्स और कॉलेज च्वॉइस भर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों, जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, को एचपी तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला के hpboardtech.com के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की सूचना दी जाती है। 
 

तकनीकी शिक्षा विभाग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा कि तीन वर्षीय के इंजीनियरिंग डिप्लोमा, दो साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा के लिए लेटरल एंट्री और एक डिप्लोमा फार्मेसी के लिए प्रवेश / परामर्श कार्यक्रम अलग-अलग हैं और बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध हैं। इसलिए, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले प्रॉस्पेक्टस के साथ-साथ प्रवेश / काउंसलिंग शेड्यूल 2023-24 को ध्यान से पढ़ें। 

 

HP PAT 2023 Counselling Dates: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए एचपी पीएटी काउंसलिंग शेड्यूल

  • आवेदन पत्र भरना और जमा करना : 14 जून से 30 जून, 2023
  • खेल प्रमाण-पत्र सत्यापन : 15 जून, 2023
  • सीडीएसी को स्पोर्ट्स क्रेडिट का भेजने की तिथि : 16 जून, 2023
  • राउंड 1 - सीट आवंटन : 04 जुलाई, 2023
  • राउंड 1 - प्रमाणन सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग 10 जुलाई, 2023 को या उससे पहले
  • राउंड 1 - रिक्ति सूची जारी : 11 जुलाई, 2023
    
    

HP PAT 2023 Counselling Dates राउंड 2

  • नया आवेदन जमा करना या रिक्त सीटों के आधार पर विकल्पों में संशोधन : 12 से 19 जुलाई, 2023
  • राउंड 2 - सीट आवंटन : 21 जुलाई, 2023
  • राउंड 2 - प्रमाणन सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग : 25 जुलाई, 2023 को या उससे पहले
  • राउंड 2 - प्रधानाध्यापकों द्वारा रिक्ति सूची अद्यतन : 26 जुलाई, 2023
  • राउंड 2 - दूसरे राउंड के बाद खाली सीटों का प्रदर्शन : 27 जुलाई, 2023
    
    
विज्ञापन

सरकारी पॉलिटेक्निक सुंदरनगर में केंद्रीकृत दौर 1

  • 150 से ऊपर पीएटी स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए : 31 जुलाई, 2023
  • पीएटी स्कोर के आधार पर पात्र उम्मीदवारों के लिए : 01 अगस्त, 2023
  • 10वीं के स्कोर वाले उम्मीदवारों के लिए : 02 अगस्त, 2023
  • राउंड 3 - रिक्ति सूची जारी : 04 अगस्त, 2023
  • राउंड 1 केंद्रीकृत काउंसलिंग के बाद रिक्ति सीटों की रिहाई : 05 अगस्त, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें