फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP NEET 2022: एचपी नीट पीजी काउंसलिंग दूसरे दौर की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

Mon, 31 Oct 2022 11:42 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP NEET 2022: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) शिमला ने हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) शिमला ने हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य में मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - amruhp.ac.in से दूसरे दौर की अंतिम मेरिट सूची देख सकते हैं। 

विज्ञापन

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, डीएमईआर शिमला की ओर से राज्य की नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एमडी, एमएस, डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दौर के लिए श्रेणी-वार नीट पीजी अंतिम अलॉटमेंट मेरिट सूची जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हिमाचल प्रदेश डायरेक्ट कोटा, कोटा इन-सर्विस, मैनेजमेंट कोटा और एनआरआई और सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए अंतिम मेरिट सूची भी देख सकते हैं।

 

HP NEET PG काउंसलिंग 2022 राउंड टू फाइनल मेरिट लिस्ट में लगभग 910 उम्मीदवारों को सीट आवंटन किया गया है। हिमाचल प्रदेश नीट पीजी दूसरे दौर के अलॉटमेंट की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 29 अक्तूबर, 2022 को जारी की गई थी। फाइनल मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए आवंटित कॉलेज में अपने मूल दस्तावेजों और आवंटन पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा।

HP NEET PG Counselling 2022 दूसरे दौर में आगे क्या होगा?

  • च्वॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि : 01 नवंबर, 2022
  • अंतरिम सीट मैट्रिक्स जारी होने की तारीख : 04 नवंबर, 2022
  • अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी होने की तारीख : 07 नवंबर, 2022
  • आवंटित महाविद्यालयों में रिपोर्टिंग : 09-10 नवंबर, 2022
विज्ञापन

HP NEET PG Counselling ऐसे डाउनलोड करें सूची

  1. सबसे पहले उम्मीदवार AMRU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
  2. नोटिस अनुभाग में जाएं और निर्दिष्ट अंतिम मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद यहां पर दूसरे दौर के अलॉटमेंट की अंतिम मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी।
  4. अब मेरिट सूची को डाउनलोड करें और इसमें अपना नाम या आवेदन संख्या खोजें।
  5. खोजने के लिए की-बोर्ड पर शॉर्ट - कट कमांड के लिए ctrl + f बटन दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप कर दें। 
  6. संबंधित परिणाम हाइ-लाइट  मोड में आपके सामने पेज पर प्रदर्शित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें