प्रवेश पत्र गाइडलाइन
प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपने साथ एक पहचान प्रमाण/पहचान पत्र ( आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या किसी मान्यता प्राप्त संगठन का पहचान पत्र आदि) भी रखना चाहिए। किसी भी उम्मीदवार को हॉल टिकट या प्रवेश पत्र और नई पासपोर्ट आकार की स्व-सत्यापित तस्वीर के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी
एचपी हाई कोर्ट क्लर्क परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पी) के प्रश्न होंगे, जबकि एचपी हाई कोर्ट प्रोसेस सर्वर की परीक्षा दोपहर दो बजे से तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 50 एमसीक्यू शामिल होंगे।