फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Exam Dates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा आठवीं की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी, यहां चेक करें डेटशीट

Sat, 19 Nov 2022 11:56 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Board Class 8th Exam Dates Revised: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अब कक्षा आठवीं 2023 परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। पिछली डेट शीट के अनुसार, परीक्षा 28 नवंबर से शुरू हो रही थी, लेकिन नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा एक दिसंबर, 2022 से शुरू होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Board Class 8th Exam Dates Revised: हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अब कक्षा आठवीं 2023 परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। पिछली डेट शीट के अनुसार, परीक्षा 28 नवंबर से शुरू हो रही थी, लेकिन नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा एक दिसंबर, 2022 से शुरू होगी। उम्मीदवार जो कक्षा आठवीं शीतकालीन सत्र की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे ध्यान दें कि परीक्षा तिथियों को संशोधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थियों को नई डेट शीट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर लेना चाहिए। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आठवीं की परीक्षा एक दिसंबर, 2022 से शुरू होकर 12 दिसंबर, 2022 को खत्म होगी। जबकि पुरानी डेटशीट के मुताबिक परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होकर छह दिसंबर, 2022 को खत्म होनी थी। छात्रों की सुविधा के लिए हम यहां बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम साझा कर रहे हैं। 

HPBOSE 2023 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • एक दिसंबर, 2022 : हिमाचल लोक संस्कृति और योग
  • दो दिसंबर, 2022 : संस्कृत
  • तीन दिसंबर, 2022 : अंग्रेजी
  • पांच दिसंबर, 2022 : गणित
  • छह दिसंबर, 2022 : सामाजिक विज्ञान
  • सात दिसंबर, 2022  : कला, गृह विज्ञान, संगीत/ वाद्य, पंजाबी, उर्दू
  • आठ दिसंबर, 2022 : विज्ञान
  • नौ दिसंबर, 2022 : हिंदी

 

विज्ञापन

HPBOSE 2023 Exam कक्षा तीन और पांचवीं के लिए भी जारी हुई डेटशीट

इससे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा तीन और पांचवीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 28 नवंबर, 2022 से शुरू हो रही हैं और आठ दिसंबर, 2022 को समाप्त हो रही हैं। वहीं, कक्षा आठवीं के लिए परीक्षा तिथियों में बदलाव के साथ ही विषय क्रम में भी बदलाव किया गया है। अब आठवीं की परीक्षा हिमाचल लोक संस्कृत योग से शुरू होगी और हिंदी विषय के साथ समाप्त होगी। जबकि पिछली डेटशीट में परीक्षा की शुरुआत मैथ्स से होनी थी। हालांकि, परीक्षा का आखिरी विषय वही रखा गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें