दो विषयों में पूरे पूरे नंबर, तो में 99 रहा स्कोर
टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 61 केवल छात्राएं हैं। ऊना की रहने वाली टॉपर महक ने 97.20% अंक हासिल किए हैं। महक ने दो विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। यही नहीं, टॉपर महक ने अन्य दो विषयों में 99-99 अंक हासिल किए हैं। हिमाचल बोर्ड 12वीं टॉपर की मार्कशीट देखकर यह पता चलता है कि उनकी गणित पर काफी मजबूत पकड़ है।
HP Board 12th Topper Mehak Marksheet: टॉपर महक की मार्कशीट
संत डी. आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा महक को गणित और कंप्यूटर विज्ञान में 100 में 100 अंक मिले हैं। इसके अलावा, उन्हें भौतिकी में 99 अंक, रसायन शास्त्र में 99 और अंग्रेजी में 88 अंक मिले हैं।
| विषय |
प्राप्तांक (100 में से) |
| गणित |
100 |
| कंप्यूटर विज्ञान |
100 |
| भौतिकी |
99 |
| रसायन विज्ञान |
99 |
| अंग्रेजी |
88 |
| कुल प्राप्तांक |
486/500 |