फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड की दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित, सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने अमर उजाला पर देखा रिजल्ट

Wed, 10 Jun 2020 01:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hpbose 2020 - फोटो : social media
विज्ञापन

HPBOSE Matric Result 2020: हिमाचल बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा की। इस साल दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा। कांगड़ा की तनु ने दसवीं कक्षा में 98.71 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। जबकि दूसरा स्थान हमीरपपुर के क्षितिज शर्मा का रहा। क्षितिज  98.57 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं। बोर्ड के रिजल्ट घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई थी। ऐसे में अमर उजाला की वेबसाइट माईरिजल्टप्लस  पर सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट देखा और मार्कशीट डाउनलोड की। करीब 90 फीसदी विद्यार्थियों ने माइरिजल्टप्लस के जरिए अपना रिजल्ट देखा, जहां सबसे पहले विद्यार्थियों के लिए रिजल्ट अपलोड किया गया था।

विज्ञापन


68.11 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम, 37 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में बनाई जगह
इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 68.11 फीसदी रहा। बोर्ड परीक्षा में 70571 विद्यार्थी पास हुए हैं। 5617 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जबकि 27197 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित कराई थीं। दसवीं कक्षा की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 23 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हुए हैं। टॉप 10 में 37 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।  तनु ने 98 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया है।  

दसवीं कक्षा के रिजल्ट में तीसरे नंबर पर एक कांगड़ा और दो बिलासपुर के छात्र ने अपनी जगह बनाई है। वंश गुप्ता, शगुन राणा और अनीशा शर्मा ने 98.43 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अभ्यर्थी अपना पूरा रिजल्ट बेहद आसानी से माईरिजल्टप्लस के जरिए भी देख सकते हैं। विद्यार्थी यहां अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। मंगलवार को करीब 90 फीसदी विद्यार्थियों ने अमर उजाला के माइरिजल्टप्लस के जरिए अपना रिजल्ट देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर अपना रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर हिमाचल प्रदेश के दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
-यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें