उत्तराखंड बोर्ड 2021 में छात्रों का प्रदर्शन
वर्ष 2021 में उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में कुल 1,21,705 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 1,21,171 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस बार का कुल पास प्रतिशत 99.56% रहा। परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 99.40% दर्ज किया गया।