फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Class 10th Result 2025: पिछले वर्षों में कैसा रहा यूके बोर्ड 10वीं के छात्रों का प्रदर्शन? यहां जानें

Sat, 19 Apr 2025 07:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result 10th 2025: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में छात्रों के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन हर साल सफलता की नई ऊंचाइयां भी देखी गई हैं। आइए इस साल के परिणाम से पहले पिछले वर्षों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं...  

कक्षा 10वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
कक्षा 12वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

विज्ञापन
UK Board Class 10 Results - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board 10th Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), रामनगर आज कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड सुबह 11 बजे नतीजों की घोषणा करेगा। परिणाम जारी होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं और अपने प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में छात्रों के परिणामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद हर साल प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है।

विज्ञापन


इस साल के परिणाम को समझने के लिए पिछले वर्षों के आंकड़ों पर एक नजर डालना आवश्यक है। आंकड़े यह भी बताते हैं कि छात्रों ने किस क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कहां अभी सुधार की आवश्यकता है।

छात्र उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्र पहले से खुद को यहां पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी अपडेट मिलती रहेगी। जैसे ही परिणाम जारी होंगे, छात्रों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, ताकि वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

UK Board Result 2024 10th: उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 89.14% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस साल की टॉपर प्रियांशी रावत बनीं, जिन्होंने पिथौरागढ़ से 500 में से 500 अंक हासिल किए। 2024 का परिणाम पिछले सालों की तुलना में बेहतर रहा है।

UK Board Result 10th 2023: नतीजों में कुछ सुधार
 
2023 में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में कुल 1,32,115 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 1,27,844 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,08,890 छात्र पास हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 81.48% था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 88.94% रहा, जो एक अच्छा अंतर दर्शाता है।

विज्ञापन

UK Board Result 10th 2022: कम उत्तीर्ण प्रतिशत

2022 में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 1,29,778 छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 1,27,895 छात्र उपस्थित हुए। इस वर्ष कुल 99,091 छात्र पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 77.47% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 71.12% था, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 84.06% रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि 2022 में छात्रों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम था, लेकिन लड़कियां हर बार की तरह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहीं।

UK Board Result 10th 2021: रिकॉर्ड स्तर का प्रदर्शन

2021 में उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में कुल 1,47,725 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,46,386 छात्र उत्तीर्ण हुए। उस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 99.09% रहा, जो एक रिकॉर्ड था। लड़कों ने 99.30% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 98.86% रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें