आज देश-दुनिया में मनोरंजन के लिए एफएम रेडियो से लेकर टीवी, इंटरनेट तक हर सुविधा मौजूद है। लेकिन आज से सिर्फ दो दशक पहले चले जाएं, तो मनोरंजन के नाम पर सिर्फ आकाशवाणी और दूरदर्शन हुआ करते थे। ये दिन इसलिए खास है क्योंकि आज से 92 साल पहले 23 जुलाई 1927 को आकाशवाणी की स्थापना हुई थी। तब इसका नाम भारतीय प्रसारण सेवा (इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सर्विस) रखा गया था।
कहां से हुई शुरुआत
- देश में रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई और कोलकाता से की गई थी। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का राष्ट्रीयकरण 1930 में हुआ। स्थापना के करीब 30 साल बाद 1957 में इसका नाम बदल कर आकाशवाणी रखा गया।
- अब आकाशवाणी प्रसार भारती के तहत आता है। प्रसार भारती का गठन 23 नवंबर 1997 को किया गया था। यह देश की सार्वजनिक प्रसारण संस्था है, जिसमें मुख्य रूप से दूरदर्शन और आकाशवाणी शामिल हैं।
देश-दुनिया में 23 जुलाई को और कौन-कौन सी अहम घटनाएं हुईं
1555 : सरहिंद में सिकंदर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।
1829 : अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया, जिससे बाद में टाइपराइटर का विकास हुआ।
1856 : गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ।
1877 : हवाई में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन बिछाई गई।
ये भी पढ़ेंः धरती से लाखों मील दूर चांद को कितना जानते हैं आप, यहां हैं उससे जुड़ी 11 बड़ी बातें
1881 : अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
1898 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ।
1903 : मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
1920 : ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
ये भी पढ़ेंः भारत और यहां की महिलाओं के लिए खास है 21 जुलाई का दिन, जानें कारण
1932 : भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ।
1974 : यूनान में सैन्य शासन का अंत और पूर्व प्रधानमंत्री कॉन्सटैनटिन को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।
1993 : छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन।
2001 : मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
ये भी पढ़ेंः वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें
2005 : मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोग मारे गए थे।
2012 : इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोग मारे गए।
2012 : स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन।
2016 : भारत में जन्मे प्रसिद्ध चित्रकर एसएच रजा का निधन।
ये भी पढ़ेंः 5 गोल्ड जीतने वाली हिमा दास बनना चाहती थीं कुछ और, एक शख्स के कारण बदल दिया फैसला