फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2026: प्राइमरी के बच्चों के लिए आसान और जल्दी याद होने वाला भाषण, ऐसे कराएं मंच पर बोलने की तैयारी

Sat, 12 Sep 2026 04:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Diwas Speech For Kids: हिंदी दिवस पर प्राइमरी कक्षा के बच्चे अगर भाषण देने वाले हैं तो लंबा भाषण याद कराने की जरूरत नहीं। बच्चे को आसान और छोटे भाषण तैयारी करवाएं। जानें बच्चे को भाषण रटाने के बजाय समझाकर कैसे याद कराएं और घर पर अभ्यास के जरिए मंच पर बोलने का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं।
 
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर बच्चों के लिए आसान भाषण - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hindi Diwas Speech For Primary Students: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। स्कूलों में इस दिन भाषण, कविता, निबंध और दूसरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए हिंदी दिवस पर भाषण देना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल लग सकता है। ऐसे में बच्चे को लंबा भाषण याद कराने के बजाय छोटे और आसान वाक्यों वाला भाषण तैयार कराना चाहिए। यहां एक छोटा भाषण और बच्चे को इसकी तैयारी करने के कुछ टिप्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

Easy Hindi Diwas Speech For Kids: बच्चों के लिए आसान हिंदी दिवस भाषण

नमस्कार!
मेरा नाम ______ है।

आज मैं हिंदी दिवस के बारे में कुछ बातें बताना चाहता/चाहती हूं।

हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
हिंदी हमारी प्यारी भाषा है।
हम हिंदी बोलते हैं, पढ़ते हैं और लिखते हैं।

हिंदी बहुत सरल और सुंदर भाषा है।
हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए।
हमें हिंदी को सही तरीके से पढ़ना और लिखना सीखना चाहिए।

हिंदी हमारी संस्कृति से भी जुड़ी हुई है।
आइए, हम सब मिलकर हिंदी भाषा का सम्मान करें।


धन्यवाद!
जय हिंद!


यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर छोटा और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा मैदान, तैयारी के टिप्स भी जानें
 
विज्ञापन

बच्चे को भाषण जल्दी कैसे याद कराएं?


1. भाषण को छोटे हिस्सों में बांटें
पूरे भाषण को एक साथ याद कराने की कोशिश न करें। इसे चार हिस्सों में बांट दें-
  • नमस्कार और अपना परिचय
  • हिंदी दिवस कब मनाया जाता है
  • हिंदी भाषा के बारे में दो-तीन बातें
  • धन्यवाद और जय हिंद
पहले बच्चे को एक हिस्सा बोलने दें। इसके बाद अगला हिस्सा जोड़ें।

2. रटने के बजाय अर्थ समझाएं
बच्चे को बताएं कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और हिंदी हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है। जब बच्चा बात का अर्थ समझता है तो उसे शब्द याद रखने में कम परेशानी होती है।

3. रोज 5-10 मिनट अभ्यास कराएं
लंबे समय तक लगातार अभ्यास कराने के बजाय रोज थोड़ी देर अभ्यास कराएं। शुरुआत में देखकर बोलने दें और फिर धीरे-धीरे बिना देखे बोलने की आदत डालें।

4. आईने के सामने बोलने की आदत डालें
बच्चे को आईने के सामने खड़े होकर भाषण बोलने दें। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह सामने देखकर बोलने की आदत विकसित करेगा।

5. हर शब्द बिल्कुल याद कराने की जरूरत नहीं
प्राइमरी के बच्चे से शब्दशः भाषण बोलने की अपेक्षा करना जरूरी नहीं है। अगर बच्चा किसी वाक्य को अपने आसान शब्दों में बोल देता है और उसका अर्थ सही रहता है, तो उसे प्रोत्साहित करें।

6. मंच पर बोलने का अभ्यास भी कराएं
घर में परिवार के दो-तीन सदस्यों को सामने बैठाकर बच्चे से भाषण दिलवाएं। इससे स्कूल में मंच पर खड़े होने का डर कम होगा।

यह भी पढ़ें: 14 सितंबर 1949 को क्या हुआ था, पहली बार कब मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस? जानें इतिहास
 

याद रखने की आसान तरकीब

बच्चे को सिर्फ चार बातें याद करा दें-
  • 14 सितंबर
  • हिंदी दिवस
  • हिंदी का सम्मान
  • धन्यवाद
इन चार संकेतों के आधार पर बच्चा पूरे भाषण को आसानी से याद कर सकता है।

सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चे पर भाषण याद करने का दबाव न डालें। उसका लक्ष्य बिना डरे, साफ आवाज में और आत्मविश्वास के साथ बोलना होना चाहिए। शुरुआत में थोड़ी गलती हो जाए तो भी बच्चे की हौसला-अफजाई करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें