फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल डीएलएड सीईटी: दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 15-16 सितंबर को 947 सीटों के लिए होगा आवंटन

Sat, 12 Sep 2026 03:12 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड सीईटी 2026-28 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 और 16 सितंबर को होने वाली इस काउंसलिंग में बची हुई 947 सीटों का आवंटन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड सीईटी 2026 की मेरिट के आधार पर दो वर्षीय डीएलएड (सत्र 2026-2028) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसलिंग 15 और 16 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होगी। इस चरण में सरकारी DIET और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में बची हुई 947 सीटों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की तिथिवार सूची और श्रेणीवार बची हुई सीटों की जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी और अपनी सूची हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।

काउंसलिंग में क्या लेकर जाना है जरूरी?

काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी मेरिट सूची और दिशा-निर्देशों के अनुसार तय तारीख पर बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, हिमाचली मूल निवास प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र, जरूरी शपथ पत्रों की मूल प्रतियां और सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होंगी। इसके अलावा, बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फॉर्म भरकर भी जमा करना होगा।

सीट आवंटन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। सीट आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उम्मीदवार को केवल एक बार ही सीट आवंटित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सीट की मांग करने से पहले अपने पसंदीदा संस्थान का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?

  • मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर संस्थान आवंटित किया जाएगा।
  • उम्मीदवार को केवल एक बार सीट आवंटित की जाएगी।
  • सीट मिलने के बाद संबंधित संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • संस्थान का चयन करने से पहले उपलब्ध सीटों की स्थिति अच्छी तरह जांच लें।
  • प्रवेश के समय सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो बोर्ड आगे की काउंसलिंग की सूचना जारी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें