फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Admit Card: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से कर सकते हैं प्राप्त

Mon, 20 Feb 2023 08:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana Board Exams 2023 Hall Ticket: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने फरवरी/ मार्च 2023 में माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाण-पत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Haryana Board Exams 2023 Hall Ticket: - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board Exams 2023 Hall Ticket: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने फरवरी/ मार्च 2023 में माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक प्रमाणपत्र की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने स्कूल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिये अपना बोर्ड परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

हरियाणा एचबीएसई कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं यानी वरिष्ठ या उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से 28 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

 

सीनियर सेकेंडरी परीक्षा समय-सारणी के अनुसार, अकादमिक/ ओपन स्कूल/ नियमित/ पुनः परीक्षा/ अतिरिक्त प्रयास/ सुधार परीक्षा की तारीखें एक समान हैं। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक होगा।

इससे पहले हाल ही में हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HBSE ने 10वीं - 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को संशोधित किया है। BSEH डेट शीट को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए संशोधित किया गया है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर संशोधित डेट शीट देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

एचबीएसई द्वारा संशोधित डेटशीट के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 मार्च, 2023 को संपन्न होंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। हरियाणा बोर्ड की स्कूल / नियमित / पुन: परीक्षा / अतिरिक्त / सुधार परीक्षा के लिए डेटशीट को संशोधित किया गया है। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें