फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Result 2020: आज जारी होंगे परीक्षा के परिणाम, ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

Tue, 21 Jul 2020 09:49 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HBSE Result 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

HBSE 12th Result 2020: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (The Board of School Education- BSEH) हरियाणा आज कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। बोर्ड 12वीं परीक्षा के परिणाम हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है। इसके अलावा बोर्ड अन्य वेबसाइटों पर भी अपनी परिणाम जारी करेगा। बोर्ड ने जानकारी दी थी वे परीक्षा के परिणाम 21 जुलाई, 2020 को जारी करेगा। छात्र परीक्षा के परिणाम आज शाम 5 बजे तक देख सकते हैं। इस साल 2.25 लाख छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- KVS Admissions 2020: केंद्रीय विद्यालय संगठन में पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
विज्ञापन


ऐसे देखें अपना रिजल्ट-
चरण - 1 सबसे पहले परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
चरण - 2 वहां आपको होमपेज पर 12वीं परीक्षा से संबंधित लिंक मिलेगा।
चरण - 3 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 4 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 5 अपनी जरूरी जानकारी जैसे- रोल नंबर और नाम दर्ज करें। अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण - 6  सबमिट करते ही आपके सामने रिजल्ट खुल जाएगा। 
नोट- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणामों को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट संभालकर रखें। 

मुख्य जानकारी-

  • साल 2020 में हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं थी।
  • 3,353 शिक्षकों को परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया था।
  • बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे पहले ही जारी कर चुका है। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 64.59 फीसदी रहा।
  • दसवीं कक्षा में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।
  • इस साल दसवीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशतता 69.86 फीसदी और लड़कों की 60.27 फीसदी रहा। ऋषिता ने दसवीं कक्षा में प्रदेश में टॉप किया। 

ये भी पढ़ें- जामिया मिलिया इस्लामिया का प्रदर्शन सबसे बढ़िया, एमएचआरडी ने बताए आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें