फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग के लिए आज खुलेगी पंजीकरण विंडो, 25 तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 21 Aug 2024 08:43 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NEET UG Counselling 2024:  हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आज पंजीकरण विंडो खुलेगी। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Haryana NEET UG Counselling 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग आज हरियाणा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग द्वारा शुरू कराई जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पंजीकरण विंडो भी आज से खुल रही है। जो उम्मीदवार इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी uhsr.ac.in पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 अगस्त 2024 तक खुली रहेगी। यह काउंसलिंग हरियाणा के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध 2,185 एमबीबीएस सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "निजी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सभी निजी मेडिकल/डेंटल संस्थान काउंसलिंग के लिए स्वीकृत सीटों के लिए 2,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस जमा करेंगे।" 
विज्ञापन


वहीं ऑनलाइन काउंसलिंग के समय उम्मीदवार द्वारा चुने गए कोर्स और मेडिकल कॉलेजों का विकल्प अंतिम माना जाएगा और किसी भी परिस्थिति में किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को अधिसूचित अंतिम तिथि के बाद वरीयताएं भरने या संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

शुल्क
 वहीं हरियाणा नीट काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 2,500 रुपये, हरियाणा के एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए 1,250 रुपये और एनआरआई श्रेणी के लिए 10,000 रुपये।  
विज्ञापन


जो उम्मीदवार इसके लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG 2024 में उपस्थित होना और उत्तीर्ण होना चाहिए। हरियाणा MBBS और BDS में प्रवेश NEET UG परीक्षा में प्राप्त योग्यता के आधार पर होगा।

आवश्यक दस्तावेज 
  1. जाति प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. IFSC कोड के साथ खाता संख्या
  4. परिवार पहचान पत्र
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी uhsr.ac.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • प्राथमिकताएं और विकल्प भरें, अंत में सबमिट पर क्लिक करें। 
  • पुष्टिकरण पृष्ठ को सुरक्षित रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें