हरियाणा में ग्यारह नए कॉलेज खोलने की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रदान करना एक महान उपहार है। पिछले पांच सालों में 97 कॉलेज खोले गए हैं। जबकि पिछले 48 सालों में केवल 75 कॉलेज खोले गए थे।
सीएम ने कहा कि शुरुआती योजना 10 नए कॉलेज खोलने की थी। लेकिन अब ग्यारह खोले जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर -1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कॉलेज में एक समारोह के दौरान सीएम ने नए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के साथ ही हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां 15 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज होगा।
इसे भी पढ़ें-एचआरडी मंत्री निशंक ने छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने हाल ही में 2030 तक उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) को बढ़ा कर 50 फीसदी तक करने का लक्ष्य रखा है। जो कि वर्तमान में 32 प्रतिशत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार गैर सरकारी संगठनों के सहयोग के माध्यम से यह लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।
खट्टर ने कहा कि देश का पहला कौशल विकास विश्वविद्यालय राज्य के पलवल जिले के दुधोला में खोला गया है और इसका नाम भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहले 10 कॉलेज खोलने की घोषणा की जानी थी, लेकिन महिला और बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के अनुरोध पर अब 11 कॉलेज खोले जाएंगे। जिसमें कलायत निर्वाचन क्षेत्र का एक गांव राजोद भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें-NEP 2020 : तमिलनाडु के सीएम ने तीन भाषा के प्रावधान को किया खारीज, पीएम मोदी से की पुनर्विचार की अपील