Haryana CET 2023 आयु 18 से 42 वर्ष के मध्य हो
हरियाणा सीईटी के लिए संक्षिप्त विज्ञापन सात मार्च को जारी किया गया था और अब अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन कम पंजीकरण विंडो 16 मार्च, 2023 को खुलेगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। हालांकि, आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा, कोई भी डिग्री होनी चाहिए।
Haryana CET 2023: एकाधिक बार आवेदन न करें
उम्मीदवारों को किसी विशेष पद के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं करना चाहिए। आवेदन अधूरा होने और ऑनलाइन नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कट ऑफ तिथि पर आवेदक के पास अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन खारिज किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और मूल दस्तावेजों के डेटा में किसी भी स्तर पर भिन्नता पाए जाने पर रद्द कर दिया जाएगा।