फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं, 12वीं के छात्र कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 17 Aug 2021 11:39 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के छात्रों 17 अगस्त से इम्प्रूवमेंट एक्जाम 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने 17 अगस्त से इम्प्रूवमेंट एक्जाम 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो अभ्यर्थी अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं वे बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

विद्यार्थी 27 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा सितंबर 2021 में आयोजित की जाएगी। 

हरियाणा बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
• बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध हरियाणा बोर्ड इम्प्रूवमेंट एक्जाम 2021 लिंक पर क्लिक करें।
• लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
• आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
• एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
• आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
• पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतना शुल्क करना होगा जमा
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को माध्यमिक परीक्षा के लिए ₹900 और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के लिए ₹1050/- का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें