Haryana HBSE Result: पांच लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट का इंतजार
हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों का पांच लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार है। इस साल लगभग 5,59,738 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीएसईएच को कक्षा 12वीं के परिणाम 15 मई और कक्षा 10वीं के परिणाम 16 मई को घोषित किए जाएंगे। इस साल 10वीं और 12वीं की फाइनल परीक्षाओं के लिए कुल 5,59,738 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2,6,3409 12वीं कक्षा के और 2,96,329 10वीं कक्षा के छात्र हैं। 12वीं की फाइनल परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक और 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च के बीच हुई थी।
Haryana BSEH Result 2023: कहां चेक करें?
छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को कुछ अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक चेक कर सकेंगे -
- bsehexam.org
- bseh.org.in
Haryana HBSE Result: हरियाणा बोर्ड मोबाइल एप के माध्यम से कैसे चेक करें
छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएच मोबाइल एप या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा एप के जरिए चेक कर सकेंगे। निम्न चरणों का पालन करने की आवश्यकता है-
-
चरण 1: अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
-
चरण 2: 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' एप टाइप करें और इंस्टॉल करें।
-
चरण 3: अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ एप पर रजिस्टर करें।
-
चरण 4: 'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
-
चरण 5: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।