Haryana HBSE Result 2023: कहां चेक करें?
रिजल्ट छात्र एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए, छात्रों को कुछ अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अंक चेक कर सकते हैं-
- bsehexam.org
- bseh.org.in
यह भी पढ़ें :
HBSE 10th Result 2023 Live Updates: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी बच्चे पास
Haryana HBSE Result: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट मोबाइल एप से कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट बीएसईएच मोबाइल एप या बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा एप के जरिए चेक कर सकेंगे। निम्न चरणों का पालन करने की आवश्यकता -
-
चरण 1: अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें।
-
चरण 2: 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' एप टाइप करें और इंस्टॉल करें।
-
चरण 3: अपने नाम, रोल नंबर और ईमेल आईडी के साथ एप पर रजिस्टर करें।
-
चरण 4: 'डाउनलोड परिणाम' लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
-
चरण 5: इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Haryana HBSE Result: एसएमएस के जरिए कैसे चेक करें?
अपने मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से बीएसईएच 10वीं परिणाम 2023 प्राप्त करने के लिए, एक नया संदेश बॉक्स खोलें, 'RESULTHB10' टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।