कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत?
साल 1966 में UNESCO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और शिक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। साल 1994 में शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए 100 देशों के समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र में UNESCO की इस शिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद, 5 अक्तूबर 1994 से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत हुई।
100 देश मनाते हैं 5 अक्तूबर को शिक्षक दिवस
यूनेस्को के अनुसार, 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित करने से दुनियाभर में सेवारत तमाम शिक्षकों को उनके द्वारा शिक्षा और विकास के क्षेत्र में दिए जा रहे अहम योगदान से लोगों को अवगत कराया और याद दिलाया जा सकेगा। इसके अलावा, इस दिन के जरिए आम लोगों को शिक्षकों के बारे में और अधिक समझने का मौका मिलेगा। विश्वभर में लगभग सौ देश 5 अक्तूबर के दिन शिक्षक दिवस मनाते हैं।