गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर दी है। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जाएगा। इस साल बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 50:25:25 फार्मूले से बनाया जाएगा। बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए 50 फीसदी अंक 10वीं, 25 फीसदी अंक 11वीं और 25 फीसदी बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनायेगा। आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मार्किंग स्कीम जारी की थी। इसके बाद ही गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं के रिजल्ट के लिए अपने मूल्यांकन मानदंड की घोषणा कर दी थी। सीबीएसई बोर्ड इस साल 30:30:40 के फार्मूले के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करेगा।