फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जुलाई अंत तक जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन फार्मूला आज होगा जारी

Fri, 18 Jun 2021 11:00 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी करेगा। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी करेगा। वहीं, बोर्ड की तरफ से आज यानी कि शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन फार्मूला जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 7 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इन परीक्षाओं को लोगों से फीडबैक के बाद रद्द किया गया था। तब से विद्यार्थी मूल्यांकन मानदंड की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन नीति: कुछ ने जाहिर की खुशी तो कुछ ने जताया शोक, देखिए स्टूडेंट्स के रिएक्शन


गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई महीने के आखिर तक होगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के मूल्यांकन मानदंड की प्रक्रिया की जानकारी शुक्रवार को दी जाएगी।  बता दें कि 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। उसके बाद से 18 से ज्यादा राज्यों के बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। सीबीएसई ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन फार्मूला जारी कर दिया है। इसके बाद अब धीरे-धीरे सभी राज्य बोर्ड बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन फार्मूला जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड : 12वीं के रिजल्ट का फॉर्मूला तय, हाईस्कूल में 50-50 के आधार पर जारी होगा परिणाम


सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों को आधार बनाएगी  यानी 10वीं के परिणाम का 30 फीसदी, 11वीं के परिणाम का 30 फीसदी और 12वीं प्री-बोर्ड या यूनिट टेस्ट का 40 फीसदी जोड़कर परिणाम तैयार किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें