GSEB Result 2022: 140 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
एचएससी विज्ञान की परीक्षाएं राज्य भर के 140 केंद्रों में आयोजित की गई थीं। गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल तक विज्ञान और सामान्य संकाय के लिए आयोजित की गई थी। ग्रुप ए यानी मैथ्स विषय की परीक्षा में बैठने वाले नियमित उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.40 फीसदी और ग्रुप बी यानी बायोलॉजी विषय के लिए 68.58 फीसदी रहा है। जबकि ग्रुप एबी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 78.38 फीसदी रहा है।
1,06,347 उम्मीदवारों ने दी थी एचएससी विज्ञान परीक्षा
इस वर्ष एचएससी विज्ञान परीक्षा के लिए लगभग 1,07,663 नियमित छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,06,347 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जबकि बीते साल 2021 में साइंस स्ट्रीम के करीब 1.40 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, बीते साल कोरोना संक्रमण के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी और दूसरी लहर के प्रकोप के कारण जीएसईबी ने बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी और परिणाम कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक अंकों पर आधारित था।