GUJCET Result 2023 Out: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार बीटेक प्रवेश 2023 के लिए तीन अप्रैल को आयोजित गुजरात राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gujacpc.admissions.nic.in से अपना GUJCET परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए 1,30,788 उपस्थित उम्मीदवारों में से 1,26,705 छात्रों ने GUJCET 2023 को पास किया है। कुल योग्य उम्मीदवारों में से 72,196 पुरुष उम्मीदवार हैं, जबकि 54,409 महिलाएं हैं।