GPAT Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
जानकारी के अनुसार GPAT 2022 परीक्षा के लिए करीब 53 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, करीब 50 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा देशभर के 121 शहरों के 336 परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। परिणाम के बाद अब एनटीए की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।