फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPAT 2023: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू; यहां ऐसे करें आवेदन

Tue, 14 Feb 2023 02:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GPAT 2023: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जी-पैट की आधिकारिक वेबसाइट पर 06 मार्च, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
GPAT 2023 : ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट - फोटो : NTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GPAT Registration 2023 Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2023 के पंजीयन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार जी-पैट की आधिकारिक वेबसाइट- gpat.nta.nic.in और nta.nic.in पर 06 मार्च, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। GPAT 2023 अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे बहुत सावधानी से अपना विवरण दर्ज करें, क्योंकि सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा तिथि 2023 की घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन

GPAT 2023 का परीक्षा कार्यक्रम

  • GPAT फॉर्म 2023 का ऑनलाइन आवेदन शुरू : 13 फरवरी, 2023 से
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2023 को रात 11:50 बजे तक
  • GPAT आवेदन पत्र में सुधार का मौका : 07 मार्च से 09 मार्च, 2023 तक
  • GPAT 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि : घोषणा बाद में की जाएगी
  • GPAT 2023 परीक्षा तिथि : घोषणा बाद में की जाएगी

 

GPAT 2023 परीक्षा संबंधी विवरण

  • GPAT 2023 परीक्षा की अवधि : 03 घंटे या 180 मिनट
  • GPAT 2023 परीक्षा की भाषा : अंग्रेजी
  • GPAT की आधिकारिक वेबसाइट : gpat.nta.nic.in और nta.nic.in

 

GPAT 2023 के लिए पंजीकरण शुल्क

  • सामान्य पुरुष : 2,200 रुपये
  • सामान्य महिला : 1,100 रुपये
  • जनरल ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(एनसीएल) पुरुष : 1,100 रुपये
  • जनरल ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी-(एनसीएल) महिला : 1,100 रुपये
  • थर्ड जेंडर उम्मीदवार : 1,100 रुपये 

GPAT 2023 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. जन्म प्रमाण-पत्र या कक्षा 10वीं की अंक तालिका
  2. सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार संख्या, चुनाव कार्ड (ईपीआईसी संख्या), पासपोर्ट संख्या, राशन कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या, पैन संख्या, अन्य वैध सरकारी आईडी।
  3. स्कैन की गई एक हालिया तस्वीर 10Kb-200Kb या तो रंगीन या काले और सफेद रंग में 80% चेहरा सफेद बैकग्राउंड में कान सहित दिखाई दे। 
  4. उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर की इमेज का आकार 4kb-30kb के मध्य।
  5. यदि लागू हो तो उम्मीदवार के स्कैन किया गया पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र फ़ाइल का आकार 5Kb-300Kb होना चाहिए।

 

विज्ञापन

GPAT 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन पंजीकरण के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpat.nta.nic.in पर जाएं। 
  2. होम पेज पर LATEST NEWS की स्क्रॉलिंग पट्टी को ध्यान से देखें।
  3. स्क्रॉलिंग पट्टी में Registration link for GPAT 2023 पर क्लिक करें। 
  4. यहां ऑनलाइन आवेदन के लिए अप्लाई करें पर क्लिक करें।
  5. अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म को फिल करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें