CMAT 2023 परीक्षा अवधि
सीएमएटी परीक्षा 2023 तीन घंटे की अवधि और केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस साल की परीक्षा के लिए सीएमएटी अधिसूचना भी जारी की है। छात्र पात्रता, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधी विवरण देख सकेंगे। सामान्य वर्ग से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 2,000 रुपये का सीएमएटी आवेदन पत्र 2023 शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य वर्ग, ओबीसी, एससी, एसटी, जनरल-ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर की महिला उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
CMAT 2023 के लिए Image Upload
-
स्कैन की गई एक हालिया तस्वीर 10Kb-200Kb या तो रंगीन या काले और सफेद रंग में 80% चेहरा सफेद बैकग्राउंड में कान सहित दिखाई दे।
-
उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर की इमेज का आकार 4kb-30kb के मध्य।
-
यदि लागू हो तो उम्मीदवार के स्कैन किया गया पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र फ़ाइल का आकार 5Kb-300Kb होना चाहिए।
CMAT 2023 के लिए आवेदन शुल्क
नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से एसबीआई/ एचडीएफसी बैंक का उपयोग करके शुल्क का भुगतान करें और भुगतान किए गए शुल्क का प्रमाण रखें।