GPAT 2022 Answer Key: जो भी उम्मीदवार GPAT 2022 में शामिल हुए थे और जारी की गई उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वह इस अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 2 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है। अन्य किसी भी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
GPAT 2022 Answer Key: कब आएंगे परिणाम?
उम्मीदवारों की ओर से GPAT 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवारों अपनी किसी भी आपत्ति और आशंका को दूर करने के लिए 011-40759000/011- 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या gpat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
GPAT 2022 Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntagpat.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GPAT 2022 की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोज कर लें और उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।