फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों के कारण कई शैक्षणिक संस्थानों पर सरकार ने लगा दिया ताला

Sat, 21 Sep 2019 01:54 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mosquito - फोटो : PTI
विज्ञापन

मच्छरों के कारण कई शैक्षणिक संस्थानों पर सरकार को ताला लगाना पड़ा है। यह कदम स्वास्थ्य विभाग, अहमदाबाद (गुजरात) नगर निगम द्वारा उठाया गया है। इस संबंध में अब तक नौ शिक्षण संस्थानों को सील कर दिया गया है। जबकि संस्थानों को सरकार द्वारा कुल 297 नोटिस जारी किए जा चुके हैं और करीब 5.13 लाख रुपये के जुर्माने भी लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


विभाग ने शहर में मच्छरों के कारण फैल रही बीमारियों के मद्देनजर ये कदम उठाया है। पिछले कुछ दिनों से विभाग की टीम लगातार शहर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर रही है। स्कूलों से लेकर कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों तक का निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 979 शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण हो चुका है, जिनमें से 297 को नोटिस दिए गए और 9 संस्थानों को सील कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 107 नोटिस अहमदाबाद के दक्षिणी जोन में दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : सेमेस्टर सिस्टम पर साल में दो बार बोर्ड परीक्षा, जानें CBSE ने क्या कहा
विज्ञापन


जिन संस्थानों को सील किया गया वहां छतों, पानी की खुली टंकियों, गमलों और वॉटर कूलर्स जैसी गंदगी वाली जगहों पर मच्छर पनपते दिखे। निगम का कहना है कि आने वाले हफ्तों में भी निरीक्षण की ये प्रक्रिया जारी रहेगी।

जिन संस्थानों को सील किया गया है, उनमें आरसी हाई स्कूल ऑफ कॉमर्स, हरिओम ट्यूशन क्लासेज, धरती स्कूल, महावीर स्कूल, नारायणी स्कूल, वेद ग्रुप ट्यूशन क्लासेज व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE 2020: बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर्स

जबकि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID Paldi), आनंद निकेतन स्कूल, सिल्वर ओक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, निरमा यूनिवर्सिटी, साल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग समेत अन्य कई संस्थानों पर जुर्माने लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : CLAT 2020: तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति, कोचिंग की भी जरूरत नहीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें