फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को झटका, गोरखपुर एम्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Thu, 22 Mar 2018 01:58 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स के MBBS कोर्स में दाखिला लेने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को इस बार बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन


गोरखपुर के निर्माणाधीन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिले का विकल्प शैक्षिक सत्र 2018-19 में नहीं दिया गया है। इसके बगैर एम्स की ओपीडी चला पाना कठिन है। एम्स में पढ़ाई के साथ बीमारियों पर शोध भी होता है।

एम्स गोरखपुर की ओपीडी दिसंबर 2018 तक शुरू करने की योजना है। इसका एलान स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन पहले ही कर चुके हैं। अब इस मुहिम को एम्स प्रशासन ने झटका दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फाइल फोटो
एम्स नई दिल्ली ने एमबीबीएस में दाखिले का जो ब्योरा जारी किया है, उसमें गोरखपुर का नाम नहीं है। देश के नौ चिकित्सा संस्थानों की एमबीबीएस की सीटें भरी जानी हैं। ऐसे में गोरखपुर एम्स की पढ़ाई या फिर ओपीडी शुरू कर पाना कठिन है। यह तभी संभव रहता है, जब एमबीबीएस में विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके।

इन एम्स दाखिले का विकल्प
देश के जिन नौ एम्स में दाखिले का विकल्प दिया गया है, उनमें नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर आंध्र प्रदेश और नागपुर महाराष्ट्र एम्स हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें