ऐसे देख सकेंगे बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: बोर्ड अगले सप्ताह जारी कर सकता है परिणाम, यहां पढ़िए नतीजों से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट
आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब आधिकारिक तौर पर बोर्ड की तरफ से परिणाम की घोषणा होगी। बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। बोर्ड ने 12 जुलाई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।