फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट शिक्षा के मानकों पर उतर रहा जीएलए, 1100 छात्र चयनित

Wed, 08 Mar 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय - फोटो : file
विज्ञापन
अगर कभी हार न मानने का जुनून हो और कुछ भी कर गुजरने का जज्बा तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। कुछ इसी तरह की मिसाल दे रहे हैं जीएलए विश्वविद्यालय के छात्र। 1100 छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा को तो दर्शाता ही है साथ ही यूनिवर्सिटी के लगातार बढ़ रहे प्लेसमेंट ग्राफ की ओर भी इशारा करता है।
विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में देश विदेश की जानी-मानी कंपनियां लगातार दस्तक दे रही हैं। कैंपस प्लेसमेंट के जरिये ये कंपनियां छात्रों को रोजगार का अवसर प्रदान कर रही हैं। कंपनियों की विश्वविद्यासय में दस्तक को देखकर छात्रों में भी जुनून देखने को मिला है। हाल ही में 124 कंपनियों ने ग्रुप डिस्कशन तथा मौखिक परीक्षा के माध्यम से 1100 छात्रों को रोजगार दिया है।

भीलवाड़ा इंफोटोक्नोलॉजी लिमिटेड में चयनित छात्रा अर्चना ने अपनी कामयाबी का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन को देते हुए कहा कि जीएलए ने उनके कैरियर को एक नई राह प्रदान की है। यहां की शिक्षा पद्धति और वातावरण अद्वितीय है। शिक्षक छात्रों के साथ काफी परिश्रम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एक प्लेसमेंट हब के रुप में उभर रहा है

कैंपस प्लेसमेंट में चयनित छात्र - फोटो : file
भारत सीट्स लिमिटेड में चयनित छात्र आदेश कुमार ने अपने चयन का श्रेय माता-पिता व विश्वविद्यालय को देते हुए कहा कि साक्षात्कार में सफल होने के लिए उनके विभाग के शिक्षकों ने न केवल गुरुमंत्र दिए बल्कि कंपनियों में किस तरह साक्षात्कार दिए जाते हैं उसी तरह से ग्रुप डिस्कशन कराया।

आदेश कुमार ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय एक प्लेसमेंट हब के रुप में उभर रहा है। छात्रों के अच्छी संख्या में चयन से प्रसन्न विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि कंपनियां चाहे ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं को चयनित करें या कम, लेकिन प्रदेश में उनकी पहली पसंद जीएलए बना रहेगा।

अग्रवाल ने कहा कि कैंपस रिक्रूमेंट के लिए पहले से ही कई बड़ी कंपनियां छात्रों का सलेक्शन कर चुकी हैं, इससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। सभी छात्र-छात्राओं को बेहतरीन पैकेज मिले हैं, लेकिन विश्वविद्यालय का लक्ष्य प्रत्येक छात्र को रोजगार मुहैया कराना है। आने वाले दिनों में लगभग 70 कंपनी और आएंगी। मुझे विश्वास है कि जीएलए पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ फिर कामयाबी के शिखर तक पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें