परिणाम के साथ ही जारी होगी मेरिट सूची
अधिसूचना के अनुसार, परिणामों के साथ मेरिट सूची भी जारी की जाएगी। अपनी मार्कशीट (GBSHSE HSSC Result 2025 Marksheet Download) डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। हालांकि, ऑनलाइन मार्कशीट केवल अस्थायी होगी। छात्रों को बाद में अपने स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट लेना होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट पाने के लिए
यहां रजिस्टर करें।
GBSHSE HSSC Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक
छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल करने विफल रहता है, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। इस परीक्षा से संबंधित विवरण बोर्ड परिणाम वाले दिन साझा करेगा।
यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
Goa Board 12th Result 2025 Download: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर 'हाल ही की घोषणाए' सेक्शन में देखें, आपको लिंक मिल जाएगा।
- 'GBSHSE HSSC Result 2025 Link' पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर या रोल नंबर डालें और कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।